फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. टी सुमति: अंग्रेजी की प्रोफेसर, तमिल गीतकार, वैजयंती माला के बाद दक्षिण चेन्नई की दूसरी महिला सांसद

Fri, 29 Mar 2024 06:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई दक्षिण लोकसभा सीट से बड़ी हस्तियायं चुनाव लड़ चुकी हैं। दक्षिण और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला यहां से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं। पहली बार साल 1984 और दूसरी बार 1989 लोकसभा का चुनाव।
विज्ञापन
डीएमके उम्मीदवार। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी हस्तियों से सजे दक्षिण के सियासी गलियारे में पूर्व विधायक वी थंगापांडियन की बेटी डॉ. टी सुमति उर्फ थमिजाची थंगापांडियन की अपनी अलग दास्तां हैं। अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी, तमिल कवयित्री व गीतकार, फिल्मों में संवाद लिख चुकी सुमति तमिलनाडु की चर्चित साउथ चेन्नई लोकसभा सीट से मशहूर अदाकारा वैजयंती माला के बाद दूसरी महिला सांसद हैं। 2019 में उन्होंने 5 लाख से ज्यादा वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। उनको 50.17 फीसदी वोट मिले थे। डीएमके ने इसी कारण उन्हें दूसरी बार चुनावी समर में उतारा है। उनकी सादगी को तवज्जो देते हुए जिस तरह पिछली बार जनता का स्नेह मिला, डीएमके को उम्मीद है कि इस बार भी उनका जादू चलेगा। हालांकि दक्षिण चेन्नई में डीएमके-एआईएडीएमके के बीच कड़ी टक्कर रहती है।

चेन्नई दक्षिण लोकसभा सीट से बड़ी हस्तियायं चुनाव लड़ चुकी हैं। दक्षिण और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला यहां से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं। पहली बार साल 1984 और दूसरी बार 1989 लोकसभा का चुनाव। दोनों ही चुनाव में क्रमश: 53.91 और 51.92 फीसदी वोट हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

चेन्नई दक्षिण लोकसभा सीट से इस बार अन्नाद्रमुक से जयवर्धन, भाजपा से तमिलिसाई सौंदर्यराजन, द्रविड़ मुनेत्र कषगम से तमिलाची तंगापांडियन और नाम तमिलार काच्चि से तमिल सेल्वी प्रमुख उम्मीदवार हैं।

पढ़ाने, कविताई के साथ फिल्मी गीतों

विज्ञापन

एक तमिल लेखक, अंग्रेजी प्रोफेसर और संसद सदस्य डॉ टी सुमति  की उच्चतर शिक्षा थियागराज कॉलेज ऑफ ऑर्ट्स एंड साइंस, मदुरै कामराज विश्वविद्यालय और मद्रास विश्वविद्यालय से हुई। एमए, एफफिल और अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी के बाद उन्होंने कॉलेज में पढ़ाने का काम किया।

कविता संग्रह, साक्षात्कार निबंधों की 19 किताबें हैं नाम
सुमति के पास कई कविता संग्रह, निबंध और साक्षात्कार समेत 19 प्रकाशन हैं। बिरथिंग हट एंड अदर स्टोरीज़ उनकी लघु कहानियों का पहला संग्रह है। सुमति ने तमिल फिल्म पेरिस पेरिस के गीत और संवाद लिखे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंचों में भी हुई शामिल

विज्ञापन

सुमति कई अंतरराष्ट्रीय कवियों और लेखकों के मंच व अंतरराष्ट्रीय नारीवादी मंचों में शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें विशेष रूप से ट्रांस-नेशनलिज्म, डायस्पोरा और जातीय जनजातियों के क्षेत्रों में अकादमिक अनुसंधान को बढ़ावा देने में रुचि है। वह ग्रामीण क्षेत्रों में लैंगिक संवेदनशीलता के मुद्दे पर भी काम   करती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें