फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Election: झामुमो ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, चंपई सोरेन के खिलाफ इस नेता पर खेला दांव

Thu, 24 Oct 2024 11:41 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Election:  झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झामुमो ने गुरुवार को दो उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। जिसमें बागी नेता चंपई सोरेन के खिलाफ गणेश महली को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
चंपई सोरेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी पुख्ता कर रहीं है। इस कड़ी में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की तरफ से दो और विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसमें सरायकेला के सुरक्षित सीट से गणेश महली को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


खूंटी विधानसभा क्षेत्र से रामसूर्य मुंडा झामुमो प्रत्याशी
बता दें कि गणेश महली झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व झामुमो नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन के खिलाफ ताल ठोकेंगे। वहीं सत्ताधारी पार्टी ने खूंटी विधानसभा क्षेत्र से रामसूर्य मुंडा को उम्मीदवार घोषित किया है। जेएमएम नेता रामसूर्य मुंडा खूंटी में भाजपा उम्मीदवार व पूर्व  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा के खिलाफ दावेदारी पेश करेंगे। 

हाल ही में बीजेपी छोड़ झामुमो में शामिल हुए महली
झामुमो ने सरायकेला गणेश महली को अपना उम्मीदवार घोषित किया। महली 22 अक्टूबर को भाजपा छोड़कर JMM में शामिल हुए थे। इसके साथ ही पार्टी ने खूंटी के लिए अपने उम्मीदवार को बदल दिया, पहले से घोषित स्नेहलता कंडुलना के बजाय रामसूर्या मुंडा को चुना। बता दें कि JMM ने अब 81 सीटों में से 42 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले 41 सीटों के लिए तीन सूचियां जारी की गई थीं।
विज्ञापन

  सीएम हेमंत कहां से लड़ेंगे चुनाव; 81 सदस्यीय विधानसभा में किस दल के पास कितनी सीटें
इससे पहले 22 अक्तूबर को झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए सत्ताधारी दल- झामुमो ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से ताल ठोकने का फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले झामुमो नीत गठबंधन सरकार में सहयोगी दल- कांग्रेस 21 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है।

झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:

दल का नाम सीटों की संख्या
झामुमो 27
कांग्रेस 18
भाकपा माले 1
राजद 1

झारखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची
बता दें कि इससे पहले 21 अक्तूबर की देर रात कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जामताड़ा से इरफान अंसारी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह और जरमुंडी से बादल पत्रलेख को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन


झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:

दल का नाम सीटों की संख्या
भाजपा 24
आजसू 3
राकपा (अप) 1
निर्दलीय 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें