राहुल गांधी का इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर चल रहा है, जिसमें वे कर्नाटक मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रमुख एम खड़गे से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे सरल और पारदर्शी होने के कारण मैं सादा लिबाह में रहना पसंद करता हूं। इसलिए सफेद टी-शर्ट ही पहन लेता हूं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों हमेशा सफेद टी-शर्ट और ब्लैक पेंट में ही नजर आते हैं। 53 वर्षीय राहुल गांधी अपने चुनाव प्रचार से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक में सफेद टी-शर्ट में ही नजर आए। उनके इस लुक को लेकर लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा है, जिसमें राहुल गांधी, एम खड़गे और कर्नाटक सीएम से सवाल-जवाब कर रहे हैं।
उन्होंने सफेद टी-शर्ट क्यों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं पारदर्शिता और सरलता के लिहास इसे सादा रहना पसंद करता हूं। मुझे कपड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता।
वहीं कर्नाटक सीएम से सवाल किया कि उनकी प्राथमिकता क्या है सत्ता या विचारधारा तब सीएम सिद्धारमैया ने जवाब दिया सत्ता। उन्होंने कहा कि विचारधारा इसलिए क्योंकि विचारधारा ही महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि जनता के सामने आप पार्टी की विचारधारा ही रखते हैं। लेकिन सत्ता में आपको लोगों के सामने अपनी उपलब्धियां रखनी होती हैं। तब लोग हमारे साथ होते हैं। वहीं एम खड़गे ने कहा कि सत्ता तो आती जाती रहती है, लेकिन विचारधारा हमेशा ही बनी रहती है, और अपनी विचारधारा के प्रति ईमानदार होना जरूरी है। हमारे पूर्वजों ने तो अपनी विचारधारा के लिए ही कितना बलिदान किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं आप दोनों से सहमत हूं। विचारधारा जब तक स्पष्ट न हो तब तक सत्ता नहीं आ सकती, विचारधारा की समझ न हो तो एक संगठन मजबूत नहीं हो सकता। हमें अपनी विचारधारा के लोगों को समझाना है। हमें अपने समर्थकों को समझाना है कि गरीब, महिलाएं और हर प्रजाति के लोगों के साथ समान व्यवहार करें। इसलिए राजनीतिक लड़ाई हमेशा विचारधारा की होती है।
वहीं उन्होंने एम खड़गे से सवाल किया कि अभियान के दौरान क्या अच्छा लगा और क्या बुरा? तो खड़गे ने जवाब दिया कि बुरा तो कुछ नहीं लगा। हम देश के प्रति समर्पित हैं, जो देश को खराब कर रहा है, जब हम उसे रोकने के लिए काम करते हैं, तो अच्छा ही लगता है।