फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: ’फंड की समस्या जूझ रही कांग्रेस’, जयराम रमेश बोले- उम्मीदवारों के समर्थन में आ रही दिक्कत लेकिन...

Thu, 11 Apr 2024 11:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि कांग्रेस इस वक्त फंड की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस वजह से उम्मीदवारों को समर्थन करने में परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि पार्टी के सामने फंड की समस्या आ रही है, जिस वजह से लोकसभा चुनाव में पार्टी को उम्मीदवारों का समर्थन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से वित्तीय संकट पैदा हो रहा है।

विज्ञापन


‘कांग्रेस की राह में बाधा उत्पन्न कर रही है भाजपा’
कांग्रेस नेता ने कहा कि भले ही कांग्रेस की राह में भाजपा बाधा उत्पन्न कर रही हो, इसके बावजूद भी हम स्पष्ट बहुमत हासिल करेंगे।  उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश की गई और हमारे खाते फ्रीज कर दिए गए और सार्वजनिक फंडिंग के माध्यम से हमने जो धन एकत्र किया था, वह 300 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री द्वारा चुरा लिए गए। बता दें कि आयकर विभाग ने फरवरी में कांग्रेस के चार प्रमुख बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए थे। 

‘वो हमें डरा रहे लेकिन हम नहीं डरेंगे’
जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं को अपमानित किया जा रहा है और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अक्षम बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। जयराम रमेश ने दावा किया कि कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जो युवाओं, महिलाओं और किसानों के समर्थन से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही हमारे नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है लेकिन पार्टी बिल्कुल भी नहीं डगमगाई है।
विज्ञापन


चीन को लेकर बोले यह बात
भारतीय क्षेत्र पर चीन के दावे और स्थानों के नाम बदलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा। उन्होंने कहा कि चीन की यह हरकत स्वीकार्य नहीं है लेकिन भाजपा सरकार क्या कर रही है? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 19 जून 2020 को चीन द्वारा भारत के क्षेत्रों में अतिक्रमण से इनकार कर पड़ोसी देश को क्लीन चिट दे दी गई। रमेश ने दावा किया कि पीएम द्वारा किसी भी चीनी कब्जे से इनकार करने से भारत की बातचीत की स्थिति कमजोर हो गई है।
जयराम रमेश ने पार्टी के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 25 गारंटियों के साथ कांग्रेस के पांच न्याय भारत को अन्याय से मुक्त करने का समाधान हैं। उन्होंने कहा कि एक नई और मजबूत कांग्रेस का गठन हो रहा है और हमारी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध लोग अब हमसे जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें