कैसे दर्ज कर सकेंगे आपत्ति?
सीबीएसई सीटीईटी आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसके माध्यम से अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना भी कर सकेंगे।
वहीं, अगर उम्मीदवार उत्तर कुंजी में दर्ज किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे, तो वे निर्धारित तिथि के भीतर उत्तर कुंजी को चुनौती भी दे सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये प्रति प्रश्न भुगतान करना होगा।
रिजल्ट का लगा सकेंगे अनुमान
सीटीईटी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करें। प्रत्येक सही उत्तर के लिए खुद को 1 अंक प्रदान करें और प्रत्येक गलत उत्तर को मूल्यांकन से बाहर कर दें। अंत में प्राप्त अंकों की गणना कर लें।
इस परीक्षा में योग्य घोषित होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीटीईटी उत्तर कुंजी जारी कर देने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकेंगे -
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आपको LATEST NEWS में आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।