यहां देखें आईआईटी जैम का पूरा शेड्यूल, सितंबर में शुरू होगा पंजीकरण इस बार जैम परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली कराने वाला है परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को किया जाएगा आईआईटी जैम के लिए पंजीकरण की शुरूआत मंगलवार 3 सितंबर, 2024 को होगी आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर, 2024 है, उम्मीदवारों को 30 नवंबर तक आवेदन में संशोधन करने के अनुमति होगी पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जनवरी में जारी कर दिए जाएंगे, उसके बाद परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को किया जाएगा जैम परीक्षा का रिजल्ट और स्कोरकार्ड 16 मार्च, 2025 को किया जाएगा प्रवेश के लिए पोर्टल 2 अप्रैल, 2025 को खुलेगा हालांकि, आईआईटी दिल्ली ने कहा है कि सभी तिथियां अनंतिम हैं .