फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBCHSE 12th Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम, जानें पास प्रतिशत और देखें टॉपर्स लिस्ट

Fri, 10 Jun 2022 02:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

West Bengal HSE 12th Results 2022 Out: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) की आधिकारिक वेबसाइट - wbchse.nic.in के माध्यम से कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
WBCHSE Result 2022 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBCHSE Result 2022 Pass Percentage Toppers List: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने 10 जून, 2022 को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए हैं। ऑनलाइन परिणाम डाउनलोड लिंक दोपहर 12 बजे से सक्रिय हो गया है। उम्मीदवार अब WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट - wbchse.nic.in के माध्यम से कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों द्वारा पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2022 टॉपर सूची और पास प्रतिशत और के बारे में अन्य विवरण घोषित कर दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2022 के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी।

Trending Videos

WBCHSE Result 2022 क्या रहा पास प्रतिशत

इस साल, पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट में पास प्रतिशत 88.44 फीसदी रहा है। हाई स्कूल कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 7,44,655 छात्रों ने पंजीकरण कराया है और 2022 में 7,20,862 छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर 6,36,875 छात्रों ने पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। WB राज्य बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाली आदिशा देब शर्मा ने 500 में से 498 अंक हासिल किए।

WBCHSE Result 2022: Pass Percentage Toppers List

रैंक    छात्र का नाम    अंक
1    आदिशा देबशर्मा    498
2    सयंदीप सामंता    497
3    रोहिन सेन    496
3    सोहम दास    496
3    परिचय परी    496

बता दें कि वर्ष 2022 में कुल 272 छात्रों ने इस वर्ष शीर्ष 10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में 144 लड़के और 128 लड़कियां हैं।
विज्ञापन

WBCHSE Result 2022: परिणाम डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  • चरण 1: WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट - wbresults.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है "पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परीक्षा परिषद - 2022 रिजल्ट"।
  • चरण 3: आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और कैप्चा भरें।
  • चरण 4: आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर उपलब्ध होगा। 
  • चरण 5: स्कोरकार्ड में उल्लेखित अपने सभी विवरणों की जांच कर लें। 
  • चरण 6: परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट प्राप्त करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें