फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB 12th Result 2022: इस तारीख को जारी होंगे पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Fri, 03 Jun 2022 03:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WB 12th Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार 3 जून, 2022 को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WB 12th Result 2022: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषित करने की तारीख जारी कर दी है। शुक्रवार 3 जून, 2022 को जारी किए गए नोटिस में WBCHSE ने बताया है कि बारहवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा 10 जून, 2022 को कर दी जाएगी। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.nic.in या wbresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

WB 12th Result 2022: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 अप्रैल, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद इस साल परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। जानकारी के मुताबिक कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। लाखों की संख्या में छात्र परीक्षा के बाद से ही अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अब 10 जून, 2022 को इनका इंतजार खत्म हो जाएगा। 

WB 12th Result 2022: 10वीं के परिणाम जारी
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार 3 जून, 2022 को जारी कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड भी चेक कर सकते हैं। बता दें कि दसवीं के परिणाम में कुल 86.60 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। 
विज्ञापन

WB 12th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे 12वीं का परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbchse.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें