WBJEE Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की ओर से एएनएम और जीएनएम परीक्षा, 2022 का आयोजन रविवार 12 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए की जाएगी। परीक्षा दो पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को सहायक नर्सिंग और मिडवाइफरी (संशोधित) पाठ्यक्रम (2 साल) और सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी पाठ्यक्रमों (3 साल) में प्रवेश दिया जाएगा।
WBJEE Admit Card 2022: प्रवेश पत्र पर मिलेगी ये जानकारियां
एएनएम और जीएनएम परीक्षा, 2022 के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुडे़ अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है और बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र भी साथ लेकर आएं।
WBJEE Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र डाउनलोड करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एएनएम और जीएनएम परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।