WBJEE Counselling 2024 (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
WBJEE Counselling 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज, 10 जुलाई से पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे और विकल्प भर सकेंगे। आपको बता दें की काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।
इस काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल के विभिन्न कॉलेजों, संस्थानों या विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन परिणाम, स्वीकृति शुल्क का भुगतान, दस्तावेज़ सत्यापन और आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग शामिल है।
WBJEE काउंसलिंग के तीन राउंड होंगे- आवंटन, अपग्रेडेशन और मॉप-अप। उम्मीदवारों राउंड 1 और मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण कर पाएंगे। केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने डब्ल्यूबीजेईई 2024 पास किया होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों को WBJEE काउंसलिंग में रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर कॉलेज और पाठ्यक्रम आवंटित किए जाएंगे। WBJEE 2024 सीट मैट्रिक्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, उम्मीदवार डब्ल्यूबीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीटों के बारे में देख सकते हैं।