फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBJEE 2022: डब्ल्यूबीजेईई रजिस्ट्रेशन की तिथि आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 13 Jan 2022 10:39 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBJEE 2022 Application Form Deadline Extended: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2022 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2022 शाम छह बजे तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) - फोटो : My Result Plus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2022 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2022 शाम छह बजे तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक WBJEE वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर नोटिस देख सकते हैं। इससे पहले परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2022 थी। 

कोविड-19 महामारी के कारण दी गई राहत

पश्चिम बंगाल जेई परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए, इच्छुक उम्मीदवारों के अधिक हित के लिए निर्णय लिया गया है। परीक्षा 23 अप्रैल, 2022 को आयोजित होने वाली है। गणित का पहला पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और रसायन विज्ञान और भौतिकी का दूसरा पेपर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result Live 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप बी-सी के लिए निकालीं बंपर नौकरियां, स्नातक युवा करें आवेदन

ओएमआर शीट आधारित होगा पेपर

उम्मीदवारों को अपने उत्तरों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए ऑप्टिकल मशीन- पठनीय प्रतिक्रिया (ओएमआर शीट) पर चिह्नित करना होगा। वे केवल नीले/ काली स्याही वाले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग करके उपयुक्त सर्कल को काला करके अपनी प्रतिक्रिया चिह्नित कर उत्तर दे सकेंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक प्रश्न के सामने चार विकल्प होंगे। 

यह भी पढ़ें : WBJEE 2022: डब्ल्यूबीजेईई की आवेदन सुधार विंडो खुली, पंजीकरण फॉर्म में कर सकते हैं ये बदलाव

100 अंक गणित और 100 फिजिक्स-केमिस्ट्री के होंगे

गणित का पेपर- I एक 100 अंकों का पेपर होगा, जिसमें 75 प्रश्न होंगे, जो प्रत्येक प्रश्न के अंकों के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित होंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर- II 100 अंकों का पेपर है, जिसमें प्रत्येक में 40 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंकों के आधार पर प्रश्नों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें