फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBSE 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल में कल जारी होगा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Wed, 01 May 2024 06:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBBSE Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) कल कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित करने वाला है। कक्षा 10वीं के छात्र नीचे बताए समय के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
WBBSE Madhyamik Result 2024, पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं के नतीजे - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBBSE Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) कल, 02 मई को कक्षा 10वीं (माध्यमिक) के छात्रों का इंतजार कल खत्म होने वाला है। बोर्ड कल 10वीं की अंतिम परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है। बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुबह 09 बजे कक्षा 10 के अंतिम परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगा। घोषणा के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (wbbse.wb.gov.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन

स्कूलों को 10 बजे मिलेंगे प्रमाण पत्र

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने नोटिस में बताया है कि परिणाम सुबह 09 बजे ऑनलाइन साझा किए जाएंगे और स्कूलों को उसी दिन सुबह 10 बजे से बोर्ड के संबंधित कैंप कार्यालयों से मार्कशीट और प्रमाण पत्र मिलेंगे।

इस साल, WBBSE बोर्ड 10वीं की अंतिम परीक्षा 02 और 12 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों के परिणाम कल सुबह 09 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, बोर्ड अध्यक्ष लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और पूरक परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा करेंगे।

पिछले वर्ष हाई स्कूल में देवदत्त माझी ने पहली रैंक हासिल कर टॉप किया था। माझी ने 697 अंक (99.57%) हासिल किए थे। इसके बाद, दो छात्रों ने दूसरी रैंक हासिल की थी। सुभम पाल, रिफत हसन सरकार ने दूसरी रैंक हासिल की थी। दोनों छात्रों ने 691 अंक (98.71%) हासिल किए थे।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

परिणामों की घोषणा होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करें:
  • WBBSE की आधिकारिक साइट (wbbse.wb.gov.in.) पर जाएं।
  • होम पेज पर WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम अगले पृष्ठ पर प्रदर्शित होगा
  • इसका परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें