स्कूलों को 10 बजे मिलेंगे प्रमाण पत्र
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने नोटिस में बताया है कि परिणाम सुबह 09 बजे ऑनलाइन साझा किए जाएंगे और स्कूलों को उसी दिन सुबह 10 बजे से बोर्ड के संबंधित कैंप कार्यालयों से मार्कशीट और प्रमाण पत्र मिलेंगे।
इस साल, WBBSE बोर्ड 10वीं की अंतिम परीक्षा 02 और 12 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों के परिणाम कल सुबह 09 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, बोर्ड अध्यक्ष लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और पूरक परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा करेंगे।
पिछले वर्ष हाई स्कूल में देवदत्त माझी ने पहली रैंक हासिल कर टॉप किया था। माझी ने 697 अंक (99.57%) हासिल किए थे। इसके बाद, दो छात्रों ने दूसरी रैंक हासिल की थी। सुभम पाल, रिफत हसन सरकार ने दूसरी रैंक हासिल की थी। दोनों छात्रों ने 691 अंक (98.71%) हासिल किए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
परिणामों की घोषणा होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करें:
- WBBSE की आधिकारिक साइट (wbbse.wb.gov.in.) पर जाएं।
- होम पेज पर WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम अगले पृष्ठ पर प्रदर्शित होगा
- इसका परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।