पश्चिम बंगाल कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 में इस बार कुल 89.25 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। इसमें 81.26 प्रतिशत लड़कियां, जबकि 91.86 प्रतिशत लड़कों ने सफलता पाई है। पिछले साल 88.44 प्रतिशत बच्चे सल हुए थे, जो इस बार 0.1 प्रतिशत ज्यादा है।
पिछले साल, कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.44% था। लड़के लड़कियों से आगे थे, क्योंकि उन्होंने 90.19 प्रतिशत सफलता हासिल किया था, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.19 था। आदिशा देबशर्मा ने परीक्षा में टॉप किया था और सयांदीप सामंत ने रैंक 2 हासिल की थी। पिछले साल शीर्ष 10 पदों में कुल 272 छात्रों को स्थान मिला।
West Bengal HS टॉपर
रैंक 1: सुभ्रांशु सरकार
रैंक 2: सुषमा खान, अबू समाह
रैंक 3: चंद्रबिंदू मैती, अनसुआ साहा, पियाली दास, श्रेया मल्लिक
रैंक 4: श्रीजिता बसाक, नरेंद्रनाथ बनर्जी, प्रेयोना पाल
रैंक 5: कौस्तभ कुंडू, ऋषिता सिन्हा महापात्रा, दीप्तर्गा दास, अंकिता घोराई, अनन्या सामंत
WB बोर्ड कक्षा 12वीं उर्दू के टॉपर मोहम्मद आसन हैं। आसन ने 500 में से 486 अंक हासिल किए हैं। पास प्रतिशत 97.2% रहा है
WBCHSE के अध्यक्ष, चिरंजीब भट्टाचार्जी ने WB कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, बोर्ड ने छात्रों को मोबाइल डिवाइस ले जाने से रोकने के लिए RFD हैंड-हेल्ड डिवाइस और मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया। स्कूलों को डब्ल्यूबी परिणाम मार्कशीट और प्रमाण पत्र देने के लिए 55 वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।