फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Result: क्या जारी होने के बाद हटाया गया यूजीसी नेट का रिजल्ट...? जानिए वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई

Wed, 16 Oct 2024 04:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Result Out Screenshot Viral: सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की लिंक दिख रहा है। क्या सच में यूजीसी का रिजल्ट जारी हो चुका है। स्क्रीनशॉट की सच्चाई यहां जानिए...
 
विज्ञापन
यूजीसी नेट रिजल्ट का वायरल स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Result 2024: क्या बहुप्रतीक्षित यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है?, क्या एनटीए ने रिजल्ट जारी करने के बाद लिंक को वेबसाइट पर से हटा लिया है...? ऐसे ही कुछ सवाल इस समय सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। दरअसल, ये सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे और स्कोरकार्ड का लिंक दिखाई दे रहा है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने पर यह लिंक वहां दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

यूजर ने पूछा कहां है रिजल्ट?

स्क्रीनशॉट की तस्वीर को एक्स (पूर्व में द्विटर) पर पोस्ट करते हुए एक अभ्यर्थी ने पूछा, "यह स्क्रीनशॉट बहुत वायरल हो रहा है। क्या रिजल्ट पोस्ट होने के बाद हटा दिया गया है या यह फर्जी है?" "सर क्या हो रहा है? अगर यह स्क्रीनशॉट सच है तो यूजीसी नेट जून 2024 का रिजल्ट कहां है? इस पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है, हर कोई अब भ्रमित है! इस बारे में अधिसूचना जारी करें और हमारे संदेह को दूर करें!"
एक अन्य यूजीसी नेट के अभ्यर्थी ने स्क्रीनशॉट के बारे में पूछा और एक पोस्ट में कहा, "क्या उन्होंने उत्तर कुंजी की तरह परिणाम भी हटा दिया है, या यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी? छात्रों को इतना परेशान क्यों किया जा रहा है? हमें अपना परिणाम चाहिए!"
विज्ञापन

कब जारी होगा रिजल्ट?

एक यूजर ने लिखा, "अभी-अभी NTA को फोन किया और उनसे नतीजों के बारे में पूछा। हमेशा की तरह उनके पास कोई निश्चित जवाब नहीं है। जब मैंने कल के विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया, तो उन्होंने कहा कि नतीजे उससे पहले घोषित होने की बहुत संभावना है।"
हालांकि, वायरल स्क्रीनशॉट पर यूजीसी प्रमुख, शिक्षा मंत्री या एनटीए की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। चूंकि यूजीसी नेट की अंतिम उत्तरकुंजी जारी हो चुकी है, ऐसे में परिणाम भी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। किसी भी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें