छात्रों के लिए स्लॉट बुकिंग 21 मई, 2021 तक खुली रहेगी। प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से मॉक टेस्ट और वास्तविक परीक्षा के लिए प्रति दिन चार स्लॉट बनाए हैं। इस बार छात्र वास्तविक परीक्षा से पहले दो बार मॉक टेस्ट के जरिये परीक्षा का पूर्वाभ्यास कर सकेंगे।
आवेदक उम्मीदवार अपने परीक्षा स्लॉट बुक करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक और प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं। मॉक टेस्ट के लिए लिंक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा और प्रत्येक आवेदक को ईमेल या एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
संस्थान के अनुसार, 20 मई को अस्थायी रूप से एक मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा जिसका विवरण ईमेल के माध्यम से दिया जाएगा। स्लॉट बुक करने के बाद उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
VIT EEE 2021 स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया
- वीआईटी की आधिकारिक वेबसाइट vitee.vit.ac.in पर जाएं। या यहां लिंक पर क्लिक करें।
- होमपेज पर VITEEE ऑनलाइन टेस्ट बुकिंग सिस्टम पर क्लिक करें।
- एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें।
- अपना परीक्षा समय और विषय का चयन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए स्क्रीनशॉट को सेव करें।