इसके साथ ही समिति ने आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 17 जून, 2021 तक बढ़ा दी है। हालांकि, परीक्षा की तारीख और प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख बाद में अपडेट की जाएगी। परीक्षा संबंधी नए अपडेट के लिए, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जानकारी चेक कर सकते रहें।
गौरतलब है कि ओजेईई 2021 का आयोजन पहले 17 जून से 24 जून के मध्य होने वाला था, हालांकि, कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा की संशोधित तारीखों के बारे में विस्तृत कार्यक्रम 15 जून, 2021 के बाद स्थिति का आकलन करने के बाद तय की जाएंगीं।
ऐसे करें आवेदन