फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: उत्तराखंड सरकार ने कुमाऊं विश्वविद्यालय और गढ़वाल विश्वविद्यालय को दिया ये निर्देश

Fri, 10 Apr 2020 07:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार ने कुमाऊं और गढ़वाल विश्वविद्यालय को निर्देश दिया है कि वो अपने से संबद्ध निजी स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन वितरण सुनिश्चित करें। सरकार ने शिक्षकों के साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरकार ने कुमाऊं और गढ़वाल विश्वविद्यालय के साथ ही श्री देव सुमन विश्वविद्यालय को भी यह निर्देश जारी किया है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन




बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थान और स्कूल, कॉलेज बंद हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। लॉकडाउन को देखते हुए यूजीसी सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन स्थापित करने का निर्देश दे चुका है ताकि विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक परेशानियों को दूर किया जा सके। वहीं, दूसरी तरफ इस लॉकडाउन को देखते हुए यूजीसी पीएचडी शोध छात्रों के शोध कार्य को जमा करने की तारीखो को छह महीने के लिए बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें