फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से अप्रैल में होने वाली कर्नाटक पीयूसी और एसएसएलसी परीक्षाएं स्थगित

Fri, 10 Apr 2020 05:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से कर्नाटक सरकार ने पीयूसी और सेकेंड्री स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने दी है। ये परीक्षाएं अप्रैल में होनी थी लेकिन अब इन्हें फिलहाल टाल दिया गया है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि पीयूसी और एसएसएलसी की परीक्षाएं अब मई में होंगी। मई में ये परीक्षाएं किस तारीख को होंगी अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले पीयूसी और एसएसएलसी की परीक्षाएं 23 अप्रैल को आयोजित होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते इन्हें स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि इन परीक्षाओं के आगामी तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन

 

एसएसएलसी की परीक्षाएं पहले 29 मार्च से शुरू होनी थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से तारीख आगे बढ़ाकर 23 अप्रैल कर दी गई थी। अब फिर से इन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। पीयूसी प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट के बचे हुए पेपर अंग्रेजी की अंतिम वार्षिक परीक्षा टाल दी गई है। अंग्रेजी का पेपर 23 मार्च को होना था जिसे स्थगित कर दिया गया था।  अब फिर से यह परीक्षा भी स्थगित हो गई है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। इनमें जेईई मेन, एडवांस और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें