फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2018: पहले पेपर में ही 6686 छात्र गायब, सकते में आया विभाग

Tue, 06 Mar 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Exam - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद रामनगर की इंटरमीडिएट और हाई स्कूल की परीक्षा के पहले पेपर में कुल 6, 686 परीक्षार्थी गायब रहे। इससे विभाग की भी टेंशन बढ़ गई है।

विज्ञापन


दोनों कक्षाओं में सबसे अधिक परीक्षार्थी ऊधम सिंह नगर में अनुपस्थित हुए हैं। हाई स्कूल और इंटर का पहला पेपर हिंदी का रहा है। मैदानी क्षेत्रों की तुलना में पर्वतीय क्षेत्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति अधिक रही है।

रामनगर परिषद की परीक्षा की शुरुआत सोमवार से हुई है। इस दिन इंटरमीडिएट का पहला पेपर हिंदी का रहा है। इंटर की परीक्षा में दो हजार 795 छात्र परीक्षा देने के लिए नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

exam - फोटो : DEMO PHOTO
मंगलवार को हाई स्कूल का पहला पेपर हुआ। इसमें तीन हजार 891 छात्र गैर हाजिर रहे। पहले पेपर में ही अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का आंकड़ा साढ़े छह हजार पार कर गया है। सबसे अधिक अनुपस्थिति ऊधम सिंह नगर में होने की वजह के संबंध में अधिकारियों का तर्क है कि सबसे अधिक छात्र संख्या इसी जिले में रही है। वैसे अंदर खाने विभाग इसका पता कर रहा है।

पर्वतीय क्षेत्रों के सेंटरों पर मैदानी क्षेत्रों के केंद्रों की तुलना में छात्रों की उपस्थिति अधिक है। परिषद के आंकड़ों के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में उपस्थिति 72 फीसदी है। इस संबंध में निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर का कहना है कि बहुत से प्राइवेट छात्र होते हैं जो परीक्षा छोड़ देते हैं। कुछ बीमार होने से परीक्षा नहीं दे पाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें