मंगलवार को हाई स्कूल का पहला पेपर हुआ। इसमें तीन हजार 891 छात्र गैर हाजिर रहे। पहले पेपर में ही अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का आंकड़ा साढ़े छह हजार पार कर गया है। सबसे अधिक अनुपस्थिति ऊधम सिंह नगर में होने की वजह के संबंध में अधिकारियों का तर्क है कि सबसे अधिक छात्र संख्या इसी जिले में रही है। वैसे अंदर खाने विभाग इसका पता कर रहा है।
पर्वतीय क्षेत्रों के सेंटरों पर मैदानी क्षेत्रों के केंद्रों की तुलना में छात्रों की उपस्थिति अधिक है। परिषद के आंकड़ों के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में उपस्थिति 72 फीसदी है। इस संबंध में निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर का कहना है कि बहुत से प्राइवेट छात्र होते हैं जो परीक्षा छोड़ देते हैं। कुछ बीमार होने से परीक्षा नहीं दे पाते।