फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2024: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट; बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी

Mon, 22 Apr 2024 03:31 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने क्या कहा, पूरी खबर नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के 2 लाख से अधिक छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे घोषित होगा।  

विज्ञापन


रिजल्ट की घोषित होते ही उम्मीदवार उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।  

Uttarakhand Board Result 2024: इस दिन हुई परीक्षा
यूके बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं। इस साल यूके बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल दो लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल हुए थे। यूके बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम (विज्ञान/कला/वाणिज्य) के परिणाम एक ही समय पर घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

Uttarakhand Board Result 2024: परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें