फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fee Hike Banned: उत्तर प्रदेश में इस साल नहीं बढ़ेगी स्कूलों की फीस, कोरोना महामारी के कारण फैसला

Sun, 09 Jan 2022 10:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राज्य सरकार ने स्कूलों में फीस वृद्धि पर रोक का फैसला लगातार दूसरे वर्ष लिया है। वर्ष 2021 में भी सरकार ने ऐसा ही आदेश जारी करते हुए स्कूलों के फीस बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने अकादमिक सत्र 2022-23 के लिए स्कूलों में किसी भी प्रकार की फीस वृद्धि पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह फैसला राज्य में कोरोना महामारी के कारण लोगों की आमदनी पर असर पड़ने को ध्यान रखते हुए लिया गया है। सरकार के निर्देश के अनुसार स्कूलों को सत्र 2019-20 के अनुसार ही छात्रों से फीस लेनी पड़ेगी। यह आदेश सभी बोर्ड और शिक्षण संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। 

विज्ञापन


दूसरी बार फैसला
राज्य सरकार ने स्कूलों में फीस वृद्धि पर रोक का फैसला लगातार दूसरे वर्ष लिया है। वर्ष 2021 में भी सरकार ने ऐसा ही आदेश जारी करते हुए स्कूलों के फीस बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी। तब भी कोरोना महामारी का प्रकोप जारी था। उत्तर प्रदेश की अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा, अराधना शुक्ला ने इस आदेश को यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई समेत सभी स्कूलों के लिए जारी किया है। 

परिजनों को सहूलियत देने के लिए फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार और अधिकारियों ने यह फैसला कोरोना महामारी के दौर में छात्रों के परिजनों को सहूलियत देने के लिए उठाया है। एक अधिकारी के अनुसार राज्य में सभी बोर्ड के स्कूलों के फीस बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई है। स्कूल सत्र 2019-20 के अनुसार ही छात्रों से फीस ले पाएंगे। अगर कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करते हुए फीस में बढ़ोतरी करता है, तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्र और परिजन इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें