इस
खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां My Result Plus पर क्लिक करें।
UTET Result : पेपर-1 और पेपर-2 के स्कोर कार्ड यहां करें डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में भाग लिया था, वे अब अपने रिजल्ट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट के माध्यम से उम्मीदवार उत्तराखंड टीईटी के पेपर-1 और पेपर-2 के लिए अपने संबंधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UTET 2021 Result: 26 नवंबर को आयोजित की गई थी परीक्षा
उत्तराखंड राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, 26 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार उन कक्षाओं के आधार पर परीक्षा में शामिल हुए थे, यूटीईटी पेपर-1 या यूटेट पेपर-2 या इन दोनों के लिए उपस्थित हुए थे। उनके रिजल्ट जारी हो चुके हैं। 150 मिनट की अवधि के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में पेपर द्विभाषी माध्यम यानी अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध कराए गए थे।