फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2023: यूपी पीईटी की संशोधित उत्तर कुंजी जारी, अब रिजल्ट का रहेगा इंतजार

Thu, 25 Jan 2024 01:02 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC PET Revised Answer Key 2023: यूपी पीईटी की संशोधित उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार होगा।
विज्ञापन
UPSSSC PET 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC PET Answer Key 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2023) की संशोधित या अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर सभी परीक्षा दिनों की उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार होगा।

विज्ञापन

UPSSSC PET परीक्षा तिथियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा 2023 प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) की लिखित परीक्षा 28 और 29 अक्तूबर 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। यूपीएसएसएससी  ने 06 नवंबर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर सभी पालियों के लिए  यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी 2023 जारी की थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 15 नवंबर 2023 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों से प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये का शुल्क लिया गया था।

विज्ञापन

उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए फीडबैक की समीक्षा के बाद अंतिम यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी तैयार की गई है। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए प्रारंभिक चरण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें