CUET PG 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को 31 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास यह एक अच्छा मौका है, वे आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की 2024 अंतिम तिथि 24 जनवरी 2024 तक थी।
इवेंट |
पहले की तिथियां |
संशोधित तिथियां |
|
आवेदन भरने और ऑनलाइन जमा करने की तिथि |
26 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक |
26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक |
|
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
26 दिसंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक |
26 दिसंबर 2023 से 1 फरवरी 2024 तक |
|
आवेदन सुधार विंडो |
27 जनवरी 2024 से 29 जनवरी 2024 तक |
2 फरवरी 2024 से 4 फरवरी 2024 तक |
अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित 230 विश्वविद्यालय सीयूईटी पीजी 2024 के माध्यम से पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश आयोजित करेंगे। कुछ शीर्ष विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद और जामिया मिलिया इस्लामिया हैं। सीयूईटी के तहत भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 11 से 28 मार्च तक देश भर के विभिन्न परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।
एनटीए की तरफ से सीयूईटी पीजी परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 10.45 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 इस वर्ष भारत और विदेश के 324 शहरों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा पिछले साल 337 शहरों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी पीजी इस साल विदेश के 24 शहरों में भी आयोजित किया जाएगा।