UPSSSC PET 2023 परीक्षा विवरण
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी 2023) 28 और 29 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 35 जिलों में आयोजित की गई थी।
यूपी पीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 06 नवंबर को जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 15 नंवबर 2023 तक का समय दिया गया था। आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों से प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क लिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पीईटी का परिणाम एक से दो दिनों के अंदर जारी किया जा सकता है। हालांकि आयोग की तरफ से रिजल्ट घोषित करने की किसी भी डेट के बारे में नहीं बताया गया है। यूपी पीईटी परीक्षा राज्य भर में 1100 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।