फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA Result 2022: यूपीएससी एनडीए, एनए का परिणाम जारी, 519 उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा

Fri, 18 Nov 2022 09:36 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

UPSC NDA Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी एनडीए, एनए (UPSC NDA, NA ) का फाइनल रिजल्ट जारी किया है।
विज्ञापन
results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC NDA Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी एनडीए, एनए (UPSC NDA, NA ) का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। यूपीएससी एनडीए एनए का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर 17 नवंबर 2022 को जारी किया गया था।  इस परीक्षा में रुबिन सिंह ने टॉप किया है।  यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर कुल 519 उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (UPSC National Defence Academy) और नौसेना अकादमी (Naval Academy) के लिए किया गया है। 

 

विज्ञापन

रुबिन सिंह ने किया टॉप

रुबिन सिंह ने यूपीएससी एनडीए, एनए फाइनल परिणाम के लिए पहला स्थान हासिल किया है। रुबिन सिंह के बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर अनुष्का अनिल बोर्डे और वैष्णवी गोर्डे हैं। 
 
विज्ञापन

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के आधार पर मेरिट

यूपीएससी एनडीए मेरिट लिस्ट UPSC NDA, NA लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। यूपीएससी ने कहा है कि मेरिट लिस्ट के लिए मेडिकल परीक्षा के नतीजों को ध्यान में नहीं रखा गया है। UPSC ने 10 अप्रैल, 2022 को UPSC NDA, NA 2022 परीक्षा आयोजित की थी। फाइनल परिणाम उम्मीदवारों के संपूर्ण प्रदर्शन के आधार पर बनाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें