BPSC 67th Result: श्रेणी वार सफल उम्मीदवारों की संख्या
बीपीएससी ने परिणाम अधिसूचना में बताया कि सफल घोषित कुल 11607 उम्मीदवारों में से अनारक्षित कोटि (01) के अंतर्गत 5039, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (07) के अंतर्गत 1069, अनुसूचित जाति (02) कोटि के अंतर्गत 1411, अनुसूचित जनजाति (03) कोटि के अंतर्गत 107 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (04) कोटि के अंतर्गत 1710, पिछड़ा वर्ग (05) कोटि के अंतर्गत 1983 एवं पिछड़े वर्ग की महिला (06) कोटि के अंतर्गत 288 उम्मीदवार हैं।
BPSC 67th Result स्कोर कार्ड जल्द होंगे जारी
बीपीएससी ने बताया कि उपर्युक्त परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के अंक पत्र (आरक्षण कोटिवार कट-ऑफ अंक सहित) शीघ्र आयोग के वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर Marksheet कॉलम के अंतर्गत प्रकाशित किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार अपना अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि अथवा निबंधन संख्या एवं जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। उक्त वेबसाइट पर परीक्षाफल के साथ ही सामान्य अध्ययन विषय का अंतिम आदर्श उत्तर भी प्रकाशित है, जिनके आधार पर ओएमआर उत्तर पत्रकों का मूल्यांकन किया गया है।