अप्रैल में हुई थी यूपीएससी एनडीए-1 परीक्षा
यूपीएससी एनडीए-1 परीक्षा रविवार, 10 अप्रैल, 2022 को एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना में प्रवेश के लिए 149वें पाठ्यक्रम के लिए और दो जनवरी, 2023 से शुरू होने वाले 111वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर भरी जाने वाली रिक्तियों की अनुमानित संख्या 400 होगी।
साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से पंद्रह (15) दिनों के भीतर उम्मीदवारों की मार्कशीट भी आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।
यूपीएससी एनडीए / एनए परिणाम 2022 डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत "राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2022" पर क्लिक करें।
- यूपीएससी एनडीए परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- यहां अपना रोल नंबर सर्च कर देखें रिजल्ट।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।