सार
UPSC CSE, IFS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 के साथ, UPSC ने IFS अंतिम परिणाम 2020 की भी घोषणा की है। सूरज बेन केआर ने आईएफएस परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया रैंक -1 हासिल किया है। गोब्बिला विद्याधारी और पलुवई विष्णु वर्धन रेड्डी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा रैंक हासिल किया है। उम्मीदवार अंतिम मेरिट सूची
upsconline.nic.in पर देख सकते हैं।
UPSC IFS परिणाम 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम और मुख्य परीक्षा 2020 की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार UPSC IFS प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके साथ ही यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा आईएफएस मेन्स 2020 का अंतिम परिणाम और चयन सूची भी घोषित कर दी है। UPSC के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं।
यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2020 फाइनल रिजल्ट भी जारी
UPSC CSE, IFS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 के साथ, UPSC ने IFS अंतिम परिणाम 2020 की भी घोषणा की है। UPSC ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020, 28 फरवरी और 2 से 7 मार्च 2021 को आयोजित की थी। अक्तूबर 2021 के महीने में साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण राउंड आयोजित किए गए थे। आईएफएस अधिकारियों के रूप में नियुक्ति के लिए कुल 89 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
सूरज बेन ने किया टॉप