UPSC IES-ISS टॉपर
यूपीएससी आईएसएस परीक्षा में निखिल सिंध ने टॉप किया है, जबकि निश्चल मित्तल ने यूपीएससी आईईएस 2023 परीक्षा में टॉप किया है। मेरिट सूची के साथ फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है।


UPSC IES-ISS परीक्षा विवरण
संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से 23 से 25 जून 2023 तक यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने 18 से 21 दिसंबर 2023 तक इंटरव्यू में भाग लिया। इंटरव्यू के बाद आईईएस के लिए कुल 18 और आईएसएस पदों के लिए 33 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था।

बता दें कि यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि सात उम्मीदवारों के परिणाम, आईईएस में 03 और आईएसएस में 04, अंतरिम रूप में हैं। इसमें कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों का परिणाम अंतरिम रूप में रखा गया है, उन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग ऐसे उम्मीदवारों से प्रतीक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता और इन उम्मीदवारों की अंतरिम स्थिति स्पष्ट नहीं कर देता। इन उम्मीदवारों के नतीजे केवल तीन महीने के लिए मान्य होंगे। यदि वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।