फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ESE Prelims Schedule: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स का शेड्यूल जारी, देखें परीक्षा कार्यक्रम

Tue, 26 Sep 2023 08:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC ESE Prelims Schedule: यूपीएससी ने ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC ESE Prelims Schedule Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC ESE Prelims परीक्षा विवरण

यूपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। पेपर I सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर II दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। पेपर I कुल 200 अंकों का होगा और पेपर II 300 अंकों का होगा। 

यूपीएससी ईएसई भर्ती अभियान का लक्ष्य लगभग 167 रिक्तियों को भरना है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2024 को 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

UPSC ESE Prelims ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर यूपीएससी ईएसई 2024 प्रीलिम्स शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।

  • शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • शेड्यूल जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें