फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ESE Prelims Result 2023 Out: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 03 Mar 2023 07:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC ESE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन
UPSC CDS-1 2021 Marks - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC ESE Prelims Result 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 में शामिल रहे उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन

 

बता दें कि यूपीएससी ईएसई परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को 25 जून, 2023 को आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 में उपस्थित होना होगा।

 

यूपीएससी ईएसई परीक्षा में सफल उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवाओं (मुख्य) परीक्षा 2023 के शुरू होने से लगभग तीन सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट से अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  •  यहां उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें