केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट के स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
CTET दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 और सात फरवरी, 2023 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। CTET उत्तर कुंजी 14 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से 17 फरवरी, 2023 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी 2022 फाइनल आंसर की भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।