UPSC CSE 2024 Last Date Soon: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहें इच्छुक और येग्य उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित अंतिम तिथि 05 मार्च, से पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर दें। आवेदन करने में देरी न करें, क्योंकि अंतिम समय पर कई बार अप्लाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। आवेदन प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता आदि से संबंधित पूरी जानकारी नीचे पढ़ें।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 1056 है, जिसमें से 40 रिक्तियां बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।