फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, आज से करें पंजीकरण; जानें परीक्षा की तिथियां

Wed, 20 Sep 2023 04:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Combined Geo-Scientist Exam 2024: यूपीएससी ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने का तरीका और विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।
 
विज्ञापन
UPSC Combined Geo-Scientist 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Combined Geo-Scientist Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। आवेदन का तरीका और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी आगे बताई गई है।

विज्ञापन

अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क

यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2024 अगले साल (2024) में 22 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। आवेदकों को 11 अक्तूबर से 17 अक्तूबर के बीच अपने आवेदन पत्र को संपादित करने की अनुमति दी जाएगी। पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है। एससी, एसटी और बेंचमार्क विकलांगता श्रेणियों से संबंधित महिला उम्मीदवारों और आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

तीन चरणों में आयोजित होगी परीक्षा

स्टेज-I
मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए संयुक्त भू-वैज्ञानिक की प्रारंभिक परीक्षा, जोकि वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, में दो पेपर होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम योग्यता तय की जाएगी।

चरण-II
संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होगी, जिसमें व्यक्तित्व परीक्षण (चरण-III) के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन पेपर होंगे। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम योग्यता तय करने के लिए गिना जाएगा।

चरण-III:
व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से, यूपीएससी उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • "Exam Notification: Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination, 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अधिसूचना पढ़ें और आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म भरने के बाद ध्यानपूर्वक चेक करें और फिर उसे सबमिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट भी ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें