UPSC CDS 2 NDA 2 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा II (CDS) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी II (NDA) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार जो सीडीएस / एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और अपना विवरण दर्ज करें।
फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
सबमिट करें और फॉर्म डाउनलोड करें।