फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS 2 -NDA 2 2023: एनडीए 2 सीडीएस 2 के लिए पंजीकरण शुरू, जानें कब कैसे करें अप्लाई

Wed, 17 May 2023 03:02 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

UPSC CDS2 NDA 2 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए 2 और सीडीएस 2 की के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
UPSC NDA-NA RECRUITMENT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CDS 2 NDA 2 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा II (CDS) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी II (NDA) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार जो सीडीएस / एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीएससी की आधिकारिक नोटिस के मुताबिक सीडीएस 2 और एनडीए 2 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 जून, 2023 तक है। परीक्षा तीन सितंबर 2023 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के बाद अपने आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

यूपीएससी की सीडीएस 2 / एनडीए 2 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो 07 जून से 13 जून 2023 तक खुली रहेगी।  सीडीएस आईएमए और भारतीय नौसेना अकादमी के लिए आवेदन करने के लिए- अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई, 2000 से पहले और 1 जुलाई, 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। वायु सेना अकादमी के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 को 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।

  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और अपना विवरण दर्ज करें।

  • फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • सबमिट करें और फॉर्म डाउनलोड करें।
     

विज्ञापन

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्राथमिक गणित आदि विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें