IGNOU BEd 2024 परीक्षा विवरण
इग्नू बीएड, पीएचडी, बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 07 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली है। इग्नू प्रवेश परीक्षा 02 घंटे के लिए होगी और प्रश्न पत्र एमसीक्यू मोड में होगा। इग्नू बीएड प्रश्न पत्र में 02 खंड होंगे। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रवेश परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इग्नू बीएड की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इग्नू द्वारा प्रस्तावित बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे।
IGNOU BEd 2024 Admit Card महत्वपूर्ण जानकारी
इग्नू बीएड हॉल टिकट 2024 की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक फोटो-पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि भी ले जाना होगा।
IGNOU Exam 2024 परीक्षा समय
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, बीएससी नर्सिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और बीएड प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।