UPPSC PCS 2018 Cut Off: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2018 के कटऑफ अंक और मार्कशीट जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम पिछले साल 11 सितंबर को जारी किया गया था। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में क्वालिफाई हुए थे, वे अब अपने कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से डाउनलोड कर आसानी से अपने अंक देख सकते हैं। बता दें कि पीसीएस-2018 के तहत कुल 988 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन अंतिम रूप से 976 अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया था। योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 12 पद खाली रह गए थे।
यूपीपीएससी की ओर से जारी मार्कशीट में स्केल्ड या नॉन स्केल्ड अंकों का उल्लेख न होने पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। इसी आधार पर अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में स्केलिंग की व्यवस्था लागू नहीं की गई और इससे मानविकी एवं हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। मामले में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर सीबीआई जांच कराने या इस्तीफा देने की मांग की है।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में नौकरियां, बस देना होगा एक ऑनलाइन टेस्ट
आयोग पीसीएस-2016 तक मार्कशीट में स्केल्ड एवं नॉनस्केल्ड अंकों का उल्लेख करता था। नॉन स्केल्ड यानी मूल्यांकन के दौरान अभ्यर्थियों को मिले वास्तविक अंक और स्केल्ड यानी स्केलिंग के बाद घटाए या बढ़ाए गए अंक। पीसीएस-2017 की मार्कशीट में आयोग ने केवल स्केल्ड अंक दिए थे और इस बार मार्कशीट में स्केल्ड अंकों का उल्लेख भी नहीं है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अफसरों का कहना है कि आयोग ने सिर्फ अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए काम किया है। स्केलिंग की प्रक्रिया काफी जटिल है। ऐसे में स्केलिंग को लेकर विवाद जैसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए। आयोग ने जिस प्रक्रिया के तहत रिजल्ट जारी किया, उससे अभ्यर्थियों को सिर्फ फायदा होगा और आने वाले समय में भी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम समय से जारी किए जा सकेंगे। साथ ही रिजल्ट में पारदर्शिता बढ़ेगी।
UPPSC PCS FINAL CUT-OFF Notice: डायरेक्ट लिंक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।