फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Interview: संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा का साक्षात्कार लेटर हुआ जारी, देखें किस दिन है आपका इंटरव्यू

Sat, 23 Dec 2023 07:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा भर्ती के लिए साक्षात्कार चरण का कॉल लेटर जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPPSC Combined Upper Subordinate Interview Letter - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Combined Upper Subordinate Interview Letter OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा भर्ती के साक्षात्कार चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मदवारों को मुख्य परीक्षा में साक्षात्कार दौर के लिए योग्य घोषित किया गया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "अधिमान्यता प्रपत्र डाउनलोड कर मुद्रित करके उसके साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों/प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों का एक सेट तैयार कर उस फार्म सेट के प्रत्येक पृष्ठ पर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर कर एवं स्व-प्रमाणित फोटो की दो प्रति तथा तीन आवक्ष सादी फोटो अर्थात कुल 05 फोटो सहित नियत तिथि और समय पर आयोग परिसर प्रयागराज में स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना सुनिश्चित करें।"
विज्ञापन

आयोग ने कहा है, "साक्षात्कार के समय शैक्षिक अर्हताओं से संबंधित समस्त अंकतालिकाओं/उपाधि एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ अवश्य लाएं।"

नोटिस में कहा गया है कि, अभ्यर्थी को अपनी शैक्षणिक अर्हता एवं आवेदन के अनुसार जिन पदों हेतू सफल हैं केवल उन्हीं पदों की अधिमान्यताएं ऑनलाइन प्रदर्शित होगीं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • अपना कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
  • Home Page पर 'Click here for download Interview letter for PCS Exam 2023' लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब पंजीकरण संख्या और बेसिक जानकारी (जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी इत्यादि) की मदद से लॉगइन करें।
  • कॉल लेटर डाउनलोड करें।
विज्ञापन

कुल पद 170 से अधिक

यूपीपीएससी संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 03 मार्च 2023 से शुरू हुई थी। जबकि आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 06 अप्रैल 2023 तक थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 26 जून 2023 को जारी किया गया था। यूपीपीएससी संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा भर्ती मेंस के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 07 जुलाई से शुरू हुई थी। सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या 173 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें