ये है देश का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज, दिल्ली से करीब 170 किमी दूर हमारे देश में इंजीनियरिंग सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले विषयों में से एक है हजारों की संख्या में इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जहां हर साल लाखों छात्र-छात्राएं दाखिला लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं देश का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा था? यह कॉलेज आज भी देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है 1837-38 में आगरा में पड़े अकाल और कोलकाता से दिल्ली के लिए ग्रैंड ट्रंक रोड के निर्माण ने देश में इजीनियर्स की जरूरत का अहसास कराया जिसके बाद 1847 में देश के पहले इंजीनियरिंग संस्थान की स्थापना हुई और इसका नाम थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग रखा गया बाद में इसका नाम बदलकर यूनिवर्सिटी ऑफ रूड़की रखा गया आज पूरी दुनिया इसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की (IIT Roorkee) के नाम से जानती है .