UP Board 10th 12th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। रिजल्ट के लिए छात्रों के इंतजार के बीच यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला की ओर से एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल, यूपी बोर्ड के छात्रों के पास फर्जी कॉल्स आने का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति छात्र के पास कॉल करके उसे नंबर बढ़ाने का लालच देता है। बोर्ड ने ऐसे साइबर ठगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। साथ ही, बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है।