फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPBSE MP Board Result: जल्द जारी हो सकता है एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट; यहां से कर सकेंगे चेक

Thu, 04 Apr 2024 06:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPBSE MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द ही घोषित करने कि उम्मीद जताई जा रही है। इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
MP Board Class 10, 12 Admit Card 2024 - फोटो : MP Board
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024: एमपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट 15 अप्रैल, 2024 तक जारी किए जा सकते हैं, हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट घोषित करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। 

विज्ञापन


एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर दर्ज करना होगा।

MPBSE MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की थी। वहीं, कक्षा12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 20 लाख के आसपास छात्र शामिल हुए थे।  

2023 में कक्षा 10वीं की कुल 264216 लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं जबकि 251739 लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और12वीं के परिणाम 25 मई को जारी किए थे।
विज्ञापन

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
  • सबसे पहले उम्मीदवीर एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें