इस दिन होगी परीक्षा
बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से दोपहर 11:15 तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगी।
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को संबंधित विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। यदि कोई छात्र इस परीक्षा में भी न्यूतम अंक हासिल नहीं कर पाता है तो उसे फेल माना जाएगा और अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।
UP Board Compartment Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
बता दें यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmpsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board Class 10th 12th Compartment Exam Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।