फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPJEE 2023 Counselling Schedule: फार्मेसी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें पात्र

Sat, 23 Sep 2023 01:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPJEE 2023 counselling: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) यूपी ने फार्मेसी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा के लिए यूपीजेईई 2023 काउंसलिंग कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
JEECUP (UP JEE Polytechnic) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPJEE 2023 Counselling Schedule: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP), यूपी ने डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिए यूपीजेईई 2023 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार यूपीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर इसे देख और डाउलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPJEE 2023 काउंसलिंग कार्यक्रम

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 विकल्प भरना और अपडेशन 25 सितंबर, 2023 से शुरू होगा। विकल्प भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर, 2023 तक है। सीट आवंटन परिणाम 28 सितंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट सभी उम्मीदवारों के लिए विकल्प चयन और सीट स्वीकृति/सीट स्वीकृति सह सुरक्षा शुल्क के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा 29 सितंबर से 01 अक्तूबर, 2023 तक किया जा सकता है।

विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन 29 सितंबर से 01 अक्तूबर, 2023 तक किया जा सकता है। शेष शुल्क ऑनलाइन जमा 29 सितंबर से 15 अक्तूबर, 2023 तक किया जा सकता है। यूपीजेईई डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रम की कक्षाएं 18 अक्तूबर से शुरू होंगी। करीब पांच राउंड की काउंसलिंग होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें