फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCATET 2021: यूपी कैटेट काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई, ऑनलाइन करें च्वॉइस फिलिंग

Fri, 03 Sep 2021 02:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

upcatet 2021 counselling registration choice filing : उत्तर प्रदेश के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने UPCATET admissions 2021 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुक्रवार, 03 सितंबर से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने UPCATET admissions 2021 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुक्रवार, 03 सितंबर से शुरू कर दी है। इससे पहले कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से काउंसलिंग शेड्यूल भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था।  UPCATET काउंसलिंग शेड्यूल में बताई गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण 03 सितंबर, 2021 से शुरू हो गए हैं और 06 सितंबर, 2021 को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 

विज्ञापन


पहली सीट आवंटन परिणाम सूची 14 सितंबर को आएगी

पंजीयन प्रक्रिया खत्म होने के बाद UPCATET 2021 ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग और पसंदीदा कॉलेज में सीट लॉकिंग का काम 03 से 07 सितंबर, 2021 तक किया जा सकता है। तय कार्यक्रम के अनुसार, पहली सीट आवंटन परिणाम सूची 14 सितंबर, 2021 को जारी की जाएगी। परिणाम के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 15 सितंबर से 18 सितंबर तक अपने दस्तावेज विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सत्यापन के लिए अपलोड करने होंगे। वहीं, इसके बाद 16 से 20 सितंबर तक विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यहां यूपी कैटेट 2021 के काउंसलिंग शेड्यूल का सीधा लिंक दिया गया है। UPCATET 2021 counselling schedule

UPCATET 2021 की कंपलीट इंफोर्मेशन बुक यहां क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।  

UPCATET 2021 परिणाम और टापॅर्स लिस्ट
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि और प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCATET) यूपी कैटेट 2021 का परिणाम मंगलवार, 31 अगस्त को घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूपीसीएटीईटी यानी यूपी कैटेट 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upcatetadmissions.org पर आवेदक लॉगिन बटन के माध्यम से देख सकते हैं।

वहीं यूपी कैटेट परीक्षा के टॉपर्स की सूची देखने के लिए हमारी यह खबर पढ़ें:- UPCATET Result 2021: यूजी और पीजी में किसने किया टॉप, यहां एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट  

बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ ने 12 और 13 अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किए जाने वाले यूजी, पीजी और पीएचडी डिग्री कार्यक्रमों के लिए कृषि, बागवानी, वानिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें