फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: बोर्ड ने जारी किए सैंपल पेपर, प्रश्न पत्र को हल करने के लिए मिलेंगे 90 मिनट

Fri, 03 Sep 2021 12:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

छात्रों को सवालों के जवाब देने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा जो पाठ्यक्रम के 50% पर आधारित होंगे और साथ ही थ्योरी पेपर के 50% अंक भी होंगे। सीबीएसई सैंपल पेपर 2022 के लिए अंकन योजना और प्रश्न पत्र पैटर्न नीचे समझाया गया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर्स 2022 को आगामी टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी कर दिया है। बता दें कि यह सैंपल पेपर टर्म 1 परीक्षा के लिए हैं, जो नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जानी हैं। छात्रों को सवालों के जवाब देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में पाठ्यक्रम के 50 फीसदी हिस्से से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही थ्योरी पेपर के 50 फीसदी अंक भी होंगे। सीबीएसई सैंपल पेपर 2022 के लिए अंकन योजना और प्रश्न पत्र पैटर्न नीचे समझाया गया है। 

विज्ञापन

थ्योरी बेस्ड विषयों में ज्यादा प्रश्न, वहीं प्रैक्टिकल में कम प्रश्नों की संख्या
पूरी तरह से थ्योरी आधारित विषयों जैसे इतिहास, कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान, कक्षा 10वीं में अंग्रेजी के लिए अधिक प्रश्न हैं, जबकि कक्षा 10वीं और 12वीं में गणित जैसे प्रैक्टिकल आधारित विषयों में प्रश्नों की संख्या कम है। सीबीएसई ने अधिकांश प्रश्नों में विकल्प पेश किए हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को उतने ही प्रश्नों का जवाब देना होगा, जीतने अनिवार्य हैं। बता दें कि इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं है और सभी प्रश्नों के समान अंक होंगे।

यह है कक्षा 10वीं के विषयवार अंक

विषय थ्योरी अंक टर्म 1 अंक प्रश्नों की संख्या
विज्ञान 80 40 50
अंग्रेजी 80 40 50
हिंदी 80 40 40
गणित 80 40 40
सामाजिक विज्ञान 80 40 50
विज्ञापन

यह बारहवीं का विषयवार अंक

विषय थ्योरी अंक टर्म 1 अंक प्रश्नों की संख्या
अंग्रेजी 80 40 50
लेखा 80 40 45
जीव विज्ञान 70 35 50
बिजनेस स्टडीज 80 40 50
रसायन विज्ञान 70 35 45
अर्थशास्त्र 80 40 50
भूगोल 70 35 50
इतिहास 80 40 50
गणित 40 40 40
शारीरिक शिक्षा 70 35 50
भौतिकी 70 35 45
राजनीति विज्ञान 80 40 50
सीबीएसई ने हाल में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं के सैंपल पेपर की जानकारी दी है। इन्हें डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें