फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021: 7 स्टेप्स के जरिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 15 Jun 2021 02:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई हो गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास 15 जुलाई तक का वक्त है। आप यूपी पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों के लिए 15 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 26 फरवरी 2021 से ही हो गई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून थी। लेकिन अब यह बढ़कर 15 जुलाई हो गई है। ऐसे में जो छात्र यूपी जेईईसीयूपी या पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे jeecup.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक सीईटी 2021: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन 
विज्ञापन


यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अगस्त 2021 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है। यह प्रवेश परीक्षा राज्य भर के 1370 पॉलिटेक्निक संस्थानों में 1.32 लाख सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। अब तक कुल 2.65 लाख उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा किए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में कम आवेदकों के कारण ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यूपी जेईईसीयूपी 2021 आवेदन पत्र भरने से पहले छात्रों को नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा।
विज्ञापन


ऐसे करें यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपी पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
-सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।
-आखिर में शुल्क जमा करके फॉर्म जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: 16 जून को जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड

इस तरह आप यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें